{"_id":"67fbeccdfff324ff8304dc58","slug":"teen-going-to-get-milk-dies-after-being-hit-by-a-bus-etah-news-c-163-1-eta1001-132258-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दूध लेने जा रहे किशोर की बस की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दूध लेने जा रहे किशोर की बस की चपेट में आने से मौत
Sun, 13 Apr 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
रजत का फाइल फोटो
- फोटो : रजत का फाइल फोटो
जैथरा। कस्बे में रविवार सुबह एक किशोर अपने दोस्त के साथ दूध लेने पैदल जा रहा था। जैसे ही दोनों कस्बा में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, एक अनुबंधित रोडवेज बस की चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया।
गांव खेतूपुरा निवासी धर्मेद्र ने बताया कि वर्तमान में कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर में रहते हैं। रविवार सुबह बेटा रजत (15) अपने मित्र दिव्यांशु के साथ घर से दूध लेने के लिए पैदल निकला था। जैसे ही ये लोग कस्बा में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तेज गति से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रजत को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशु की हालत गंभीर देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दिव्यांशु का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।