{"_id":"574332944f1c1bae7069096c","slug":"teen-gharon-mein-bheeshan-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों में भीषण आग
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
लाखों का सामान जला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत दीपपुर के मजरा नगला छवि में तीन घरों में आग से लाखों का सामान जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रधान पति पर आग लगाने की शिकायत तहसीलदार से की है।
सोमवार अपराह्न गांव निवासी सत्यप्रकाश पुत्र हरिद्वारी के मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा 30 क्विंटल लहसुन, 10 क्विंटल तंबाकू, 15 क्विंटल गेहूं, 1.80 लाख रुपये व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। तेज हवा के चलते पड़ोसी धीरेंद्र की बुर्जी व बिटोरा व महेंद्र पुत्र कालीचरन की बुर्जी में रखा पांच कुंतल गेहूं भी आग की भेंट चढ गया। सत्यप्रकाश ने आरोप लगाया आग को प्रधान के पति गजेंद्र एवं उनके साथी विजेंद्र ने लगाया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पंपसेट को चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें जबरन रोक दिया। विरोध करने पर गजेंद्र, विजेंद्र, शिशुपाल, महावीर, संजू, सोमवीर, पवन एवं निर्दोष ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पर तहसीलदार ने कानूनगो राजेंद्र सिंह एवं अन्य राजस्वकर्मी को क्षति के आकलन के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। मामले की तहरीर सत्यप्रकाश ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।