फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   teen aaropiyon ko aarapeeeph toondala laee

तीन आरोपियों को आरपीएफ टूंडला लाई

Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
 teen aaropiyon ko aarapeeeph toondala laee
ढोल नगाड़े बजाकर ट्रेन का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिवालय टेहू हाल्ट पर मंगलवार रात होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर पर पथराव के मामले में पकड़े आरोपियों को बुधवार को आरपीएफ अपने साथ टूंडला लेकर रवाना हो गई। वहीं रेल प्रशासन ने टेहू हाल्ट पर होली स्पेशल का स्टापेज बढ़ा दिया है। रेल अधिकारी बाकी हॉल्ट और स्टेशन पर भी ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाने की तैयारी मांग के मुताबिक करेंगे।  
विज्ञापन

एटा रेलवे स्टेशन मास्टर सीपी शर्मा ने बताया कि शिवालय टेहू हाल्ट पर मंगलवार रात होली स्पेशल ट्रेन पर ग्रामीणों ने स्टापेज बढ़ाने की मांग को लेकर पथराव किया था। पथराव में सहायक चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हुए थे। इसके चलते ट्रेन जलेसर स्टेशन पर मंगलवार रात एक घंटे खड़ी रही थी। एसएम की माने तो टेहू हाल्ट पर ट्रेन में सवार हुए तीन लोगों को यात्रियों ने पकड़ कर जीआरपी को सौंप दिया था। देर रात तीनो को एटा लाया गया। वहां से बुधवार सुबह आरपीएफ टूंडला तीनों को अपने साथ ले गई। सीपी शर्मा ने बताया कि शिवालय टेहू हाल्ट पर होली स्पेशल का स्टापेज बढ़ा दिया गया है। सीपी शर्मा की माने तो अवागढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉप बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। वहीं मंगलवार देर रात जैसे ही होली स्पेशल एटा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर ट्रेन का स्वागत किया। लोगों ने ट्रेन से आए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के गेट पर बिस्कुट और केले वितरित किए और जमकर डांस किया। वहीं लोगों का गुस्सा देख रेलवे अधिकारियों ने पथराव के आरोप में पकड़े गए तीनों लोगों को ट्रेन से उतारकर जीआरपी हवालात में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed