फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   team returned to protest food salesman

खाद्य विक्रताअों के विरोध पर लौटी टीम

Fri, 23 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 23 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
 नुमाइश में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दबंगई के चलते खाद्य टीम को बिना सैंपल लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। बिना अधिकृत लाइसेंस के ही कारोबार कर रहे इन लोगों पर मनमानी का आरोप है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बिना लाइसेंस के ही नुमाइश में खाद्य पदार्थ बेच रहे विक्रेता मानकों का ध्यान नहीं रख रहे। अच्छी कमाई के लिए यह लोग गुणवत्ता को भी नजरंदाज कर रहे हैं। तो वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा के मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा। खुले में रखे सामान बीमारियां परोस रहे हैं। ऐसी ही शिकायतों पर विगत दिवस जांच को पहुंची टीम ने विक्रेताओं के परिसर की सफाई व्यवस्थाओं पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिए। सैंपल भरने की बात कहने पर सभी विक्रेता विरोध पर आ गए। और टीम सैंपल नहीं ले सकी। मामले की शिकायत अधिकारी से की गई है। बताते चलें कि नुमाइश परिसर में तीस से अधिक खाद्य पदार्थों के स्टाल हैं।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचना अनुचित ही नहीं नियमविरुद्ध है। नुमाइश के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की जांच जारी है। मानकों की अनदेखी करने वालों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अपूर्व श्रीवास्तव
 जिला अभिहित अधिकारी, एटा

पनीर का सैंपल भरा
शुक्रवार को सूचना पर पहुंची टीम ने बदायूं से आ रहे 60 किलोग्राम पनीर को पकड़ा। जिसका सैंपल भरा गया। टीम प्रभारी के अनुसार सैंपलव की जांच रिपेार्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed