{"_id":"060da8c9838d655fe53a6ceb62b0b848","slug":"teachers-voted-to-boycott-work-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teachers voted to boycott work encompass","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teachers voted to boycott work encompass
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दोनों गुटों ने बुधवार को 20 सूत्रीय मांग उठाते हुए कार्य बहिष्कार किया। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार से 1434 परिषदीय विद्यालयों पर ताले लटक गए। शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिले में 996 प्राथमिक और 438 उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग 1.51 लाख बच्चे शिक्षारत हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के दोनों गुटों के कार्य बहिष्कार से विद्यालयों में ताले लटके रहे। जिससे बच्चे काफी देर इंतजार करने के बाद अपने घर लौट गए। सभी शिक्षक सुबह 10 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हो गए। शिक्षकों ने अपनी मांग रखी। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी इसके बाद एडीएम के पास पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्रजराज चौहान, शुभनेश यादव, अरविंद शर्मा, दिलीप कुमार यादव, खूवेंद्र लोधी, दुष्यंत चौहान, विजेंद्र राजपूत, मंजू सोलंकी, जमीर आलम मौजूद रहे।