{"_id":"6696ac71fe6081e72407e6e1","slug":"teachers-united-front-protest-will-continue-etah-news-c-163-1-sagr1016-119865-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शिक्षक संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शिक्षक संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन रहेगा जारी
Tue, 16 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
एटा। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विरोध चल रहा था। शासन से इसे दो माह के लिए स्थगित किया गया है और कमेटी का गठन कर दो माह में रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने इसे मानने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है मांगे पूरी न हो जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
8 जुलाई से शिक्षकों को ऑनलइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश थे, लेकिन शिक्षकों ने इसका विरोध किया था। शिक्षकों ने काली पट्टी बांध शैक्षणिक कार्य करते रहे। बाद में शिक्षक संगठनों ने मांगो को भी रखा था। संगठनों की सीएल सहित अन्य कई मांगे थे। मंगलवार को शासन से इस पर दो माह के लिए रोक लगा दी गई। इस दौरान एक कमेटी बनाई गई, लेकिन जिले में शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक वीरपाल सिंह ने सरकार के इस फैसले को लेकर असहमति जताई।
उन्होंने कहा सरकार से शिक्षकें के हितों में जो मांगे हैं जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक शिक्षकों के हित में शिक्षक संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बताया बुधवार को इसको लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया सरकार ने जो कमेटी बनाई है। उसके निर्णय का दो माह इंतजार किया जाएगा। शिक्षकों की जो मांगे हैं उनको पूरा किया जाए। अगर कमेटी उनको पूरा नहीं करती है तो कमेटी की रिपोर्ट के बाद विरोध जारी रहेगा। बताया सोमवार तक काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन था, वह किया गया था। आगे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में कार्य किया जाएग।