फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teachers collectively sent postcards demanding TET mandatory

Etah News: टीईटी अनिवार्यता के लिए शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड

Tue, 17 Mar 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers collectively sent postcards demanding TET mandatory
टीईटी अनिवार्यता को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षक। स्रोत शिक्षक
एटा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं सामूहिक रूप से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एवं मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजें। पोस्टकार्ड के जरिए शिक्षकों ने सभी से अनुरोध किया कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किया जाना न्याय संगत नहीं है। जब 25 से 30 वर्ष पहले जिन शिक्षकों की नियुक्ति हुई उस समय प्रचलित नियमावली के अनुसार हुई थी। उस दौरान टीईटी लागू नहीं था।

टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर बाद में लागू की गई टीईटी नियमावली लागू की गई शर्तों को बाध्यकारी बनाना उचित नहीं है। इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। उसके बाद सभी पोस्टकार्ड को मुख्य डाकघर में पोस्ट बॉक्स में डाल दिए। इस दौरान प्रवीन कुमार फौजी, प्रान्तीय व जिला मंत्री वीरपाल सिंह जाटव, बलराम गुप्ता, संजय शर्मा, सौरभ मिश्रा शिल्पी, उमेश प्रताप सिंह दिनकर, इंद्रेश यादव, राम सुंदर यादव, विजेंद्र प्रताप सिंह, आरजू पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed