{"_id":"880f42ba6c22b5721e02a60a5b08ebf6","slug":"teachers-associations-stand-against-evaluation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन बहिष्कार पर अड़े संगठन, बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन बहिष्कार पर अड़े संगठन, बनाई रणनीति
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शिक्षक संगठन, वित्त विहीन शिक्षक और प्रधानाचार्य परिषद बोर्ड मूल्यांकन पर अड़े हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री गुमान सिंह यादव ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र में वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का ऐलान करने वाली प्रदेश सरकार ने इन मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 28 वर्षों से वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय का इंतजार है। शिक्षकों की सहानुभूति और समर्थन से सत्ता में आई सरकार को अब शिक्षक विरोध के लिए भी तैयार रहना होगा।
शिकोहाबाद रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में नाम लिए बिना अन्य शिक्षक संगठन पर निशाना साधते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह संगठन शिक्षक हित के लिए नहीं वरन एमएलसी चुनाव तक सिमट कर रह गए हैं। प्रथम तीन दिनों के मूल्यांकन बहिष्कार की बात भी ऐसा ही नाटक है, जबकि उनके समर्थक सैकड़ों शिक्षक मांगें न माने जाने तक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव, रनवीर सिंह यादव, डॉ. प्रेमपालसिंह, अनिल यादव, राजकुमार शर्मा मौजूद थे।
प्रधानाचार्य परिषद भी मूल्यांकन बहिष्कार में शामिल
जनपदीय प्रधानाचार्य परिषद ने भी बोर्ड मूल्यांकन के बहिष्कार का समर्थन किया है। जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह यादव ने कहा कि सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के चलते शिक्षकों का मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन
पौने छह लाख कापियों का मूल्यांकन आज से
एटा। जिला मुख्यालय के पांच केंद्रों पर 5.76 लाख हाईस्कूल इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से प्रस्तावित है। पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षकों प्रधान परीक्षकों की बैठक में मूल्यांकन संबंधी विभागीय निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उप प्रधान परीक्षक 20-20 मॉडल कापियों का मूल्यांकन करेंगे। बताते चलें कि इंटरमीडिएट के लिए राजकीय इंटर कालेज और श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज वहीं हाईस्कूल के लिए जीजीआईसी, आर्य विद्यालय एवं क्रिश्चियन इंटर कालेज केंद्र निर्धारित हैं।