{"_id":"652831300d122fdb3f027b66","slug":"teacher-arrested-for-molesting-teenage-girl-in-school-etah-news-c-163-1-sagr1016-6766-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालय में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालय में किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा 8 की छात्रा के साथ सोमवार को छेड़छाड़ की थी। इस मामले में बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया है।
सीओ अलीगंज सुधांधु शेखर ने बताया कि आराेपी शिक्षक पिंटू उर्फ राघवेंद्र मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार होने की फिराक में था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। बृहसपतिवार दोपहर उसे कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। बताया कि परिजन के बयान लिए गए। बताया गया कि शिक्षक पहले भी अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर चुका था। छात्रा को फेल करने की धमकी दी गई, इसलिए वह सहमी हुई थी। वहीं सामाजिक मान-मर्यादाओं को लेकर शिक्षक की शिकायत नहीं की गई थी। आरोपी का आचरण ठीक न होने की बात भी सामने आई है।
बीएसए ने विद्यालय पहुंच पीड़ित छात्रा से की बात
अलीगंज। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार ने स्कूल का निरीक्षण किया। बीएसए ने पीड़ित छात्रा से बातचीत की। वहीं प्रधानाध्यापक से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया कि जांच रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारी से मांगी गई। इसमें शिक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी बताया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर कंपोजिट विद्यालय राजा का रामपुर पर संबद्ध किया गया है। संवाद