फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Talents are dying due to lack of playground in Marhara

Etah News: मारहरा में खेल मैदान नहीं होने से दम तोड़ रहीं प्रतिभाएं

Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Talents are dying due to lack of playground in Marhara

विज्ञापन
मारहरा। कस्बे सहित देहात क्षेत्र में कोई खेल मैदान न होने से खिलाड़ियों की प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। खेल मैदान के साथ ही खेल के गुर सिखाने को क्षेत्र में कोई कोच न होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार नहीं आ रहा है।
खेल के गुर सिखाने वाला कोई न होने पर खिलाड़ी परेशान हैं। कई दशक पुरानी नगर पालिका होने पर भी पालिका प्रशासन ने कभी खेल मैदान के लिए प्रयास नहीं किया। कस्बे में खेल के शौकीन लोगों की पीढ़ी बदलने पर नई पीढ़ी को खेल की सही दिशा देने वाला कोई नहीं है। सही दिशा न मिलने पर खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार नहीं आ रहा है। प्रदेश सरकार की पहल के बावजूद देहात क्षेत्र की किसी पंचायत में खेल मैदान विकसित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इससे कस्बे सहित देहात क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखरने से पहलं ही दम तोड़ रही हैं। स्कूलों में गर्मी की छ़ट्टियां होने पर बच्चे, किशोर और युवा कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र में सुबह होते ही खेलते मिल जाते हैं लेकिन उनको खेल के गुर सिखाने वाला कोई न होने पर उनकी प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। टीवी देखकर स्वयं ही बच्चे, किशोर और युवा खुद ही खेलने का प्रयास कर रहे हैं। खेल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की बजाए उनका खेलना सिर्फ मनोरंजन तक सीमित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed