फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Take immediate action on complaints of violation of code of conduct: DMTake immediate action on complaints of violation of code of conduct: DM

आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई : डीएम

Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Take immediate action on complaints of violation of code of conduct: DMTake immediate action on complaints of violation of code of conduct: DM
एटा। डीएम ने सोमवार दोपहर के समय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा चुनाव के लिए तैनात नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही मंडी समिति पहुंचकर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि आगरा और एटा लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी वीडियो, टीमों, एफएसटी, एसएसटी को सक्रिय कर उनकी सघन मॉनीटरिंग करें। आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ अनुपालन होना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान भड़काऊ पोस्ट डालने एवं फाॅरवर्ड करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सी-विजिल एप, कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। दिव्यांगजनों के शत प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन सभी एसडीएम के साथ सामंजस्य स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष चौधरी ने नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंडी समिति का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम, बेरीकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, सभी एसडीएम व नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed