फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tajias were buried with the mourning tune of Muharram.

Etah News: मुहर्रम की मातमी धुन के साथ ताजिये हुए सुपुर्दे खाक

Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tajias were buried with the mourning tune of Muharram.
फोटो 14 भोगांव में ताजिये निकालते ताजियेदार। संवाद
मैनपुरी। मुहर्रम की दसवीं तारीख को नगर में ताजियों का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस में अखाड़े में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इमामाबाड़े से ताजिये निकाले जाने के बाद प्रमुख मार्ग से होते हुए देर रात करबला में सुपुर्द-ए खाक किए गए। शहर के विभिन्न इलाकों में तैयार किए गए ताजियों को लेकर ताजियेदार देर शाम आगरा रोड इमामबाड़ा पहुंचे। इमामबाड़े में ताजियों को सलामी दी गई। इसके बाद मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आजम खान की देखरेख में ताजियों का जुलूस निकाला गया। बड़े चौराहे पर ताजियेदारों सहित युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बड़ा चौराहा के बाद देवी गेट पुलिस चौकी, मदार दरवाजा पर भी करतब दिखाए गए। देर रात गमगीन माहौल में देवी रोड स्थित करबला में ताजियों को सुपुर्द-ए खाक किया गया। सुरक्षा के लिहाज से ताजियों के जुलूस के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

इस दौरान अशफाक अली, एजाज मंसूरी वली मोहम्मद, गुलाम आरिफ, सोहेल कुरेशी, मोहम्मद चांद मौजूद रहे।



अकीदत के साथ सुपुर्दे-खाक हुए ताजिये
भोंगाव। मुहर्रम की 10 वीं तारीख योम-ए-आशूरा पर शुक्रवार को श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाओं और मातमी धुनों के बीच निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ करबला पहुंचा। देर शाम ताजियों को अकीदत के साथ सुपुर्दे-खाक किया गया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे मोहल्ला करियानीम से ताजिये उठना शुरू हुए। जुलूस बड़ा बाजार, सदर बाजार, जामा मस्जिद, पीपल मंडी और थाना कोतवाली मार्ग से होकर करबला पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। करबला मैदान में ताजियों के सुपुर्दे-खाक होने के साथ मुहर्रम की रस्में संपन्न हुईं। जुलूस में अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब भी आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमदार शाकिर हुसैन, अयाज़ मंसूरी, शजर हुसैन, हनीफ, परवेज, बल्ले अंसारी, मोहम्मद आकिब, इमाम राइन, सबलू खान, शकील अंसारी, आरिफ अंसारी, मोहम्मद अली, चंगेज अली मौजूद रहे।

----

फोटो 15 करहल में ताजिये निकालते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को पेश की खिराज-ए-अकीदत
करहल। मुहर्रम पर करहल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाओं के बीच मातम कर हजरत इमाम हुसैन व करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। मोहल्ला काजी और खेड़ा से ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर नगर के प्रमुख बाजारों से गुजरा। जुलूस के दौरान अलम और ताजियों के साथ मातमी धुनों पर अकीदतमंदों ने मातम किया। चांद मुन्ना, डॉ. जीशान अहमद, मुमताज़, शोएव, ताहिर चांद, नसीम पठान, मोहम्मद आजम मौजूद रहे। संवाद
----
तकिया वाली मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस

कुरावली। मुहर्रम की 10वीं तारीख पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। तकिया वाली मस्जिद से शुरू होकर जुलूस मोहल्ला पठानान, बकरी मंडी, मोहल्ला सराय, अल्लाह नूर की चौकी और सिकंदर की चौकी होते हुए करबला पहुंचा। जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुहर्रम कमेटी के सदर मोहम्मद बिलाल कुरैशी, रिहान कुरैशी, काशिफ कुरैशी, शिबू कुरैशी तथा अबरार अब्बासी मौजूद रहे। संवाद


----
अकीदत के साथ निकाले ताजिये
मैनपुरी। मुहर्रम पर एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस में अकीदत के साथ करबला के मैदान में शहीद हुए हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस निकाला गया। ताजियादारों ने मातमी रस्मों का पालन किया। करबला में गमगीन माहौल में ताजिये सुपुर्द ए खाक किए गए। हफीज खां, सहाबुद्दीन, हाफिज नूर आलम, राजिक हुसैन, जाविद हुसैन, हैदर अली, शहजान खां, नौसे अली मौजूद रहे। संवाद
----

फोटो 14 भोगांव में ताजिये निकालते ताजियेदार। संवाद

फोटो 14 भोगांव में ताजिये निकालते ताजियेदार। संवाद

फोटो 14 भोगांव में ताजिये निकालते ताजियेदार। संवाद

फोटो 14 भोगांव में ताजिये निकालते ताजियेदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed