फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Swine Flu? not rely on the Department of Health

स्वाइन फ्लूः स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा नही

Sun, 22 Feb 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 22 Feb 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
पूरे देश में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के कहर का असर अब जनपद में भी साफ
विज्ञापन
दिखाई देने लगा है। लोगों को जिले में स्वास्थ्य विभाग पर भरोसा नही है। अपने भरोसे ही लोग बचाव करने में जुटे हुए है। उनके द्वारा मास्क पहना जा रहा है।
 

स्वाइन फ्लू से देश भर में मौतें हो चुकी है। जनपद में भी इसका असर आने लगा है। बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित होकर मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पटियाली विधायक नजीगा खान जीनत एवं उनकी पुत्री पैक फेड डायरेक्टर फेरी खान स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अपना उपचार करा रही हैं। स्वाइन फ्लू को देखते हुए शासन से जनपद को 100 किटें मिली थी। विभाग की ओर से महिला एवं पुरुषों के लिए एक ही वार्ड बनाया गया है। डॉक्टरों की टीमें भी गठित की गई हैं।


लेकिन इन व्यवस्थाओं का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वाइन फ्लू से मिलते लक्षणों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। उनको चिकित्सक सामान फ्लू ही मानकर उपचार कर रहे हैं। व्यवस्थाओं के बाद भी किसी पीड़ित का स्वाइन फ्लू का परीक्षण जिला अस्पताल पर नहीं किया गया है। विभागीय स्तर से लोगों को जागरूक करने के लिए भी कोई प्रयास नही हुए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी नही लिखवाया है। जिससे लोगों को सही जानकारी नही हो पा रही । आदी अधूरी जानकारी होने से लोग परेशान हैं। बचाव के लिए लोग अब मास्क पहन रहे हैं। ऐसे तमाम लोग नगर क्षेत्र में देखे जा सकते हैं।
 

वह सर्दी जुकाम, बुखार से काफी दिनों से पीड़ित है लेकिन विभाग ने उन्हें सिर्फ सर्दी जुकाम बुखार की दवा देकर भेज दिया। स्वाइन फ्लू जैसे गंभीर संक्रामक बीमारी के बाद भी विभाग मरीजों के उपचार के लिए गंभीर नहीं है।
 - आकाश कुमार

स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से बचाव के लिए प्रयास करने चाहिए। लोगों को बचाव के उपाय और बीमारी के बाद कैसे सुरक्षित रहा जाए इसके लिए जागरूक किया जाना चाहिए। - अखिलेश अग्रवाल

जनपद में भी अभी तक कोई भी मामला सामने नही आया है। विभाग ने पर्याप्त व्यवस्थाएं कर रखी हैं।
- डा. सत्य सिंह सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed