{"_id":"f88f1df4e505e9baab79ef20dec03928","slug":"sweeper-not-come-garbage-collect-peoples-puzzeled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी आता नहीं, गंदगी के लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी आता नहीं, गंदगी के लगे ढेर
ब्यूरो एटा, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति के सामने स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी का रविवार सुबह बसपा अलीगढ़ मंडल के कोआर्डिनेटर नूर मोहम्मद खान ने टीम के साथ भ्रमण किया। इस दौरान वहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुना। गंदगी देख नाराज हुए।
भ्रमण के दौरान पूरी कालोनी में गंदगी ही गंदगी मिली। नालियों का पानी गली के साथ-साथ घरों में भी घुसता दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि सफाई करने नियमित सफाईकर्मी नहीं आ रहा है। इसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, वहीं बच्चे बूढ़े बीमार हो रहे हैं। बसपा कोआर्डिनेटर को कालोनी के लोगों ने कालोनी में रखे तीन ट्रांसफार्मर दिखाए जो गत छह माह से फुंके पड़े हैं। अब तक शिकायतों के बाद भी यह बदले नहीं गए हैं।
इसी के साथ दो सरकारी हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़े हैं। पूरी कालोनी को पानी सप्लाई करने वाली टंकी के नीचे बड़ा गड्ढा हो गय है। इसमें पानी भरा रहता है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि सपा सरकार आते ही कालोनी के लोगों की प्रशासनिक अधिकारी उपेक्षा कर रहे हैं। उक्त समस्याओं के निदान के लिए मंडल कोआर्डिनेटर ने जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष से मिलकर इनके निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वामसेफ जिला संयोजक महेश चंद्र, फईमुद्दीन वारसी, साबऱ्ी खान, अनिल कुमार, अवधेश राव, सुभाष सागर, मधुरकांत, दिनेश शर्मा, राजू कश्यप, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद थे।