फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SWAT team in-charge was sent to police line

Etah News: स्वाट टीम प्रभारी को भेजा गया पुलिस लाइन

Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
SWAT team in-charge was sent to police line
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था में सुधार के लिए शुक्रवार की देररात 11 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। पत्नी के साथ विवाद के चलते स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम सुर्खियों में चल रहे थे। इनको लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार की देर रात पुलिस उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। थाना मलावन की पुलिस चौकी सेंथरी के प्रभारी प्रदीप कुमार स्वाट टीम प्रभारी बनाया है। कस्बा मिरहची के चौकी इंचार्ज चमन सिंह को कोतवाली देहात भेजा है। वहीं, थाना मिरहची में तैनात शिकुमार को कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक आदिल सैफी को पुलिस लाइन से सैंथरी चौकी प्रभारी का पद सौंपा गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक अंकित राना को थाना कोतवाली देहात, अभिषेक तोमर को थाना मिरहची, लोकेश कुमार को थाना कोतवाली नगर, नदीम अहमद को थाना जलेसर और निश्चल सोलंकी को थाना जैथरा भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अंकुर सागर के पूर्व में जलेसर किए गए स्थानांतरण को संशोधित करते हुए थाना अलीगंज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed