{"_id":"682cb8774cdc4f9ff507697d","slug":"suspicious-death-of-a-policeman-posted-in-mathura-murder-alleged-etah-news-c-163-1-sagr1016-133821-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मथुरा में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मथुरा में तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
Tue, 20 May 2025 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 May 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर (एटा)। मथुरा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी की फिरोजाबाद जनपद में संदिग्ध मौत हो गई। गांव वालों ने पुत्र व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल दूसरे जनपद का बताकर किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
परिवार के लोगों ने मंगलवार को राजा का रामपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि अरुण कुमार पांडे निवासी गांव बिल्सड़ पछायां थाना राजा का रामपुर उत्तर प्रदेश पुलिस में मथुरा में न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे। वह 18 मई को ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे। रुदायन स्टेशन जनपद फर्रुखाबाद पर उतरे, वहां से अपने गांव मोटर साइकिल से आ रहे थे। तभी रास्ते में बिल्सड गांव के समीप इनके पुत्र और अन्य आठ लोगों ने हमला कर दिया।
सभी के पास डंडे और रॉड थीं। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन इन लोगों धमका कर भगा दिया। मरणासन्न अवस्था में उनको गाड़ी में डालकर ले गए और कंपिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना दिखाकर पोस्टमार्टम करा दिया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि घटना इस थाना क्षेत्र की नहीं है। जहां की घटना है, वहीं तहरीर देनी चाहिए।