{"_id":"6924a395ffc3c195f802c4ea","slug":"surveillance-will-be-done-through-cctv-cameras-equipped-with-ai-etah-news-c-163-1-eta1004-142415-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एआई युक्त सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एआई युक्त सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे जो 24 घंटे स्ट्रांग रूम की भी निगरानी करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए इस बार परिषद परीक्षा केंद्रों पर एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी कर रहा है। एआई युक्त कैमरे लगने से बिजली जाने के बावजूद प्रश्नपत्रों की निगरानी कैमरों के माध्यम से होती रहेगी।
परिषद को आशंका रहती थी कि सीसीटीवी कैमरे बंद कर प्रश्नपत्रों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। जब एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे तो प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ का डर खत्म हो जाएगा। हालांकि जिले में उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाता है जहां बिजली आपूर्ति, जेनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था होती है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ केंद्र ऐसे बन जाते हैं जहां बिजली कटौती की शिकायतें बनी रहती हैं।
विज्ञापन
इस समस्या से निजात पाने के लिए एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे से लाइव वेबकास्टिंग व स्ट्रांग रूम का लाइव फीडबैक भी मिलता रहेगा। एआई युक्त कैमरों पर होने वाला खर्च परिषद वहन करेगी। डीआईओएस डाॅ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कैमरे लगाए जाने पर परिषद विचार कर रही है। अभी राज्य स्तर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। आदेशानुसार कैमरे लगाने के लिए परीक्षा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए जाएंगे।