Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supply of 103 villages collapsed due to strike, service of 5 personnel will be terminated

Etah News: हड़ताल से 103 गांवाें की आपूर्ति ध्वस्त, 5 कर्मियों की सेवा होगी समाप्त

Fri, 17 Mar 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Supply of 103 villages collapsed due to strike, service of 5 personnel will be terminated
एटा। विद्युत कर्मियों की तीन दिन की हड़ताल के पहले ही दिन में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जलेसर, अलीगंज और सकीट क्षेत्र में फीडर बंद रहने से 103 गांवों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। उधर, जिला प्रशासन ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले पांच कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


16 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मी बृहस्पतिवार की रात दस बजे से 72 घंटे की हड़ताल पर हैं। लंबे समय से उनकी मांगें पूरी नहीं हो रहीं हैं। इसके चलते प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निगम के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। 14 मार्च को मशाल जुलूस निकालने के बाद 15 व 16 मार्च को कार्य बहिष्कार किया। जबकि 16 मार्च की रात दस बजे से कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

इससे जिले में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। जलेसर क्षेत्र के तीन फीडर आईटीआई, कोसमा व टिमरुआ से जुड़े 84 गांव में आपूर्ति बाधित हो गई। टिमरुआ फीडर पर तीन दिन से आपूर्ति बाधित चल रही है। वहीं अलीगंज में अमृतपुर फीडर ठप होने से 7 गांव की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह से ठप हो गई। सकीट फीडर पर सुबह 10 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। इससे 12 गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed