फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Supervisor gave instructions to close the boundary with tin shed at the center built in Sakit.

Etah News: पर्यवेक्षक ने सकीट में बने केंद्र पर टिन शेड से बाउंड्री बंद करने के दिए निर्देश

Wed, 18 Dec 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 18 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Supervisor gave instructions to close the boundary with tin shed at the center built in Sakit.
पीसीएस परीक्षा को लेकर सकीट में बनाए गए एक केंद्र पर व्यवस्थाओं को देखते आयोग से आए पर्यवेक्षक - फोटो : संवाद
एटा। जिले में पहली बार यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा कराई जा रही है। 14 विद्यालयों में 15 केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को आयोग से पर्यवेक्षक आशीष कुमार व्यवस्थाओं को देखने आए। सकीट के एक विद्यालय में बाउंड्रीवाल का एक तरफ निर्माण होता मिला। इस पर टिन शेड लगाकर बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को जिले में 15 केंद्रों पर होगी। इसमें 6048 अभ्यर्थी शामिल हाेंगे। परीक्षा में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए प्रशासन से लेकर आयोग तक कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बुधवार को जिले में आए आयोग के पर्यवेक्षक ने डीआईओएस के साथ शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, सकीट के डीएवी इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय पर बच्चों के अनुसार फर्नीचर है, यहां युवा अभ्यर्थियों को बैठने में समस्या हो सकती है। इसको देखते हुए 50 अभ्यर्थियों के लिए दूसरे विद्यालयों से फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश डीआईओएस को दिए। बताया गया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा कराने वाली कार्यदाई संस्था के सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अभ्यर्थियों को केंद्रों पर कोई समस्या न हो, इसके लिए पर्यवेक्षक ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed