फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   suicide

बहू की आत्महत्या करने से भयभीत ससुर ने भी दी जान

Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
suicide
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गांव अकबरपुर थाना मलावन के मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अकबरपुर गांव में बहू के आत्महत्या करने के बाद ससुर ने गांव के पास ही बबूल के पेड़ में गमछा बांधकर और गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। दहेज हत्या के लिखाए गए मुकदमा में मृतक ससुर भी नामजद किया गया था। ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार ससुर ने पुलिस कार्रवाई और जेल जाने के भय से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार थाना मलावन क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी संतोष की शादी एक साल पहले प्रियंका पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी कस्बा और थाना बेवर (मैनपुरी) के साथ हुई थी। बताया जाता है कि प्रियंका (22) ने सोमवार की देरशाम घर में किसी बात को लेकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की बात मायके वालों को बताई तो दो घंटे के अंदर ही वह गांव अकबरपुर पहुंच गए। प्रियंका के मायके वालों ने दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या करने आरोप पति सुभाष, ससुर फूल सिंह समेत आठ लोगों लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों के चर्चा के अनुसार फूल सिंह (60) पुत्रवधू द्वारा की गई आत्महत्या के बाद काफी आहत और भयभीत हो गए। बताया जाता है कि बुढ़ापे में जेल जाने के भय से गांव से बाहर निकल गए और करीब एक किमी पैदल चलने के बाद गांव मधूपुरा के जंगल में खड़े बबूल के पेड़ से गमछा बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को वृद्ध का शव पेड़ पर लटका मिला तो पुलिस को खबर दी गई।

वहीं, लड़का पक्ष युवती के मायके वालों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। वृद्ध के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि विवाहिता के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि वृद्ध के परिजनों ने अब तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed