फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sucide

बेटी पर ढहाए जा रहे जुल्मों से तंग पिता ने लगाई फांसी

Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
sucide
एटा। तीन माह पहले बेटी की शादी करने के बाद पिता को सुकून मिला था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही बेटी पर जुल्म ढहाए जाने लगे तो पिता परेशान रहने लगा। परिजनों के अनुसार बेटी की परेशानियों को देख न सका और वह तनाव में रहने लगा। मंगलवार की रात पिता ने मक्का के खेत पर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, पुलिस परिजनों के आरोपों की भी गंभीरता से जांच कर रही है। मामले की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र स्थित गांव दादूपुर अकबरपुर निवासी संतराम उर्फ पप्पू (55) पुत्र आशाराम का शव बुुधवार की सुबह मक्का की रखवाली के लिए बनाए गए मचान पर लटका मिला। सुबह खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने देखा तो शव को उतारा गया, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। स्वजनों ने पुलिस को खबर दी और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रामकिशन ने बताया है कि बहन नीरज की शादी फरवरी में सुरजीत निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर के साथ की थी। पिता शादी तो बढ़ी मुश्किल से कर पाए थे। शादी के बाद से बहनोई व अन्य ससुरालीजन बहन को परेशान करने लगे। 15 दिन पहले पिता बहन की ससुराल गए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी पर ढहाए जा रहे जुल्मों से परेशान और अभद्रता से दुखी होकर पिता ने मंगलवार की रात मचान पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने बताया है कि वृद्ध आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। सात बेटा-बेटी हैं। जमीन बिल्कुल भी नहीं है। इसकी वजह से फांसी लगाना भी सामने आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed