फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Substandard and expired goods at sweet shops were destroyed.

Etah News: मिठाई की दुकानों पर खराब और एक्सपायर सामान नष्ट कराया

Tue, 25 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Substandard and expired goods at sweet shops were destroyed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने एटा और जलेसर में मंगलवार को चेकिंग की। मिठाई की दुकानों और उनके कारखानों पर खराब और एक्सपायर सामान मिलने पर नष्ट कराया। दुकानों से सैंपल भरे। इसके साथ-साथ नोटिस भी दिया गया है।

जलेसर में टीम ने बंसी मिठाई वाला के कारखाने का निरीक्षण किया गया। जिसमें रखी हुई खराब चीजों को मौके पर नष्ट कराया गया तथा पनीर व खोवा का एक-एक सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा। एटा शहर में रेलवे रोड और शिकोहाबाद रोड पर स्थित सुदीप मिष्ठान भंडार, गंगा मिष्ठान भंडार, कृष्णा मिष्ठान भंडार समेत आदि का निरीक्षण किया। डीसी खाद्य विजय वर्मा ने बताया कि सुदीप मिष्ठान भंडार पर खराब खोवा, एक्सपायर चॉकलेट पाउडर और फूड कलर मिला। इसे मौके पर नष्ट कराया गया। इसके साथ ही पास के खाली प्लॉट में गंदगी मिली। इसके लिए दीवार लगाने के निर्देश दिए गए। शिकोहाबाद रोड स्थित एक लॉज में बन रहे घेवर एक नमूना लिया। इसी रोड पर नाले पर बनीं दो मिठाई की दुकानों से नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed