फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Students can increase their qualifications by doing short term courses

Etah News: शाॅर्ट टर्म कोर्स कर विद्यार्थी बढ़ा सकते अपनी योग्यता

Fri, 24 May 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 May 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Students can increase their qualifications by doing short term courses
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित स्कूल गर्मी की छुट्टियों में बंद हो गए हैं। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। इसका सदुपयोग करके वह अपनी क्षमता के विकास के साथ योग्यता भी बढ़ा सकते हैं। अवकाश अवधि से जुड़े शाॅर्ट टर्म कोर्स कर क्षमता, कौशल और अनुभव के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया वर्तमान समय में तकनीकी क्षेत्र में लगातार नौकरियों की मांग बढ़ रही है। कंप्यूटर टाइपिंग आदि का कोर्स छात्र अवकाश के दिनों में आसानी से कर सकते हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थान अपने यहां तीन महीने तो कोई एक महीने का कंप्यूटर और टाइपिंग का कोर्स करा रहे हैं। विद्यार्थी अवकाश के दिनों में अपनी योग्यता बढ़ाने के कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

----
आत्मरक्षा की भी ले सकते क्लास
छात्र या छात्र को मार्शल ऑर्ट से जुड़े शौक को पूरा करना है या आत्मरक्षा का हुनर विकसित करना है तो वह इस समय का उपयोग कर सकते हैं। छुट्टियों के दौरान व सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले सकते हैं। वह जूड़ो, कराटे मार्शल ऑर्ट से जुड़े कम समय अवधि के कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संगीत और नृत्य का ले सकते हैं प्रशिक्षण
शिक्षिका राखी देवी ने बताया संगीत में रुचि है तो इस दौरान आप कोई नया इंस्ट्रूमेंट जैसे गिटार, हारमोनियम, पियानो आदि सीख सकते हैं। डांस का शौक रखने वाला सालसा, हिप आदि को सीख सकते हैं।

---


ड्राइविंग का ले सकते हैं प्रशिक्षण
18 वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों के लिए ड्राइविंग सीखने का भी बेहतरीन मौका है। शहर में कई प्राइवेट ड्राइविंग स्कूलों का संचालन किया जाता है। एक ड्राइविंग स्कूल संचालक ने बताया छुट्टियों के दौरान उनके पास आने वाले लोगों में इंटर पास छात्रों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed