फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   student kidnapped by youths in car in Etah who going for coaching

Etah News: कोचिंग जा रही छात्रा को युवकों ने कार में खींचा और हो गए फरार, चार नामजद; पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 01 Oct 2023 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 07:34 PM IST
सार

एटा में कोचिंग जा रही छात्रा को युवकों ने कार में खींचा और फरार हो गए। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों और किशोरी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
student kidnapped by youths in car in Etah who going for coaching
किशोरी का अपहरण

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में घर से कोचिंग जा रही छात्रा का कार सवार युवक अपहरण कर ले गए। पिता ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि तीन अन्य किशोरियों को भी ले जाने की संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


जैथरा थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में पिता का कहना कि 28 सितंबर सुबह करीब 6.30 बजे 14 वर्षीय बेटी कोचिंग के लिए घर से निकली थी। जब सड़क पर पहुंची तो पहले से खड़े कार सवार अपहरण कर ले गए। आरोप है कि कार के पास अजय कुमार, अवधेश व दुशासन निवासी लालपुर जहांगीराबाद थाना जैथरा और मोहित निवासी गंगापुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी खड़े थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने ही बेटी का अपहरण किया है। आरोप है कि पहले भी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। आशंका है कि बेटी को कोई भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किशोरी को ले जाने वाले एक दूसरे को जानते हैं। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- एटा पहुंचे प्रभारी मंत्री: मेडिकल कॉलेज में लगे ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति देख चढ़ा पारा, दी चेतावनी

वहीं थाना बागवाला में एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को ले जाने की रिपोर्ट गांव के आलोक कुमार के खिलाफ लिखाई है। थाना अवागढ़ में पिता ने 15 साल की बेटी को ले जाने की रिपोर्ट गांव के शहजादे सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई है। कोतवाली नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट अवनीश कुमार निवासी नगला भूरा थाना व जिला कासगंज सहित दो के खिलाफ लिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed