{"_id":"68963c68ce22deda6102e13a","slug":"student-dies-of-chickenpox-etah-news-c-163-1-eta1001-137402-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चिकनपॉक्स से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चिकनपॉक्स से छात्र की मौत
Fri, 08 Aug 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव नरौरी थाना बागवाला के विकास (18) को चिकनपॉक्स हो गया था। शरीर में तेज दर्द होने की शिकायत पर परिजन ने स्थानीय क्लीनिक में उपचार कराया। परिजन तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजन घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
संतोष कुमार ने बताया कि उनका बेटा विकास 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुका था। गोलाकुआं स्थित एक संस्थान से कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। सोमवार को घर आकर बताया कि बुखार आ गया है। स्थानीय क्लीनिक पर दवा ली। अगले दिन चिकनपॉक्स की समस्या सामने आई, जिसका उपचार करा रहे थे।
शुक्रवार सुबह बेटे ने शरीर में तेज दर्द की शिकायत की। उसे लेकर एक क्लीनिक पर पहुंचे। वहां सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले आए। यहां पर चिकित्सक ने विकास को मृत घोषित कर दिया।