फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strike against online sale of medicines

Etah News: दवा की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में हड़ताल

Wed, 20 May 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 20 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Strike against online sale of medicines
कलेक्ट्रेट पर एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपते कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदा​​धिकारी।
एटा। देशभर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को केमिस्ट एवं दवा व्यापारियों ने हड़ताल की। व्यापारियों नने दुकानें बंद रखकर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। एटा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री कारोबार पर रोक लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स तथा ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश के आह्वान पर एटा के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने आंदोलन में भाग लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अनुसार शहर में दवा की 450 थोक और फुटकर दुकानें बंद रहीं। धुमरी, निधौलीकलां, मलावन, मारहरा, सकीट में बंद कर असर रहा। वहीं अवागढ़, जलेसर में कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोल ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री हृदय प्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचि, हृदय प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष अमित जैन, वीरेंद्र वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय, अंशुल जैन, मनोज कुमार जैन, चंदन वार्ष्णेय, दुरबीन सिंह, अजय पचौरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।



कस्बों में भी हड़ताल का असर, बंद रहीं दुकानें

अलीगंज। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर क्षेत्र के केमिस्टों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। डॉक्टर एसोसिएशन अलीगंज के अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र यादव ने बताया कि डॉक्टर एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। इसके चलते कई निजी क्लीनिक शाम चार बजे तक बंद रहे। अलीगंज केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए शाम पांच बजे एसोसिएशन की बैठक भी हुई।




मेडिकल स्टोर बंद रख जताया विरोध

मारहरा/सकीट। कस्बे के हैदरी चौक, अस्पताल चौराहा, पिदौरा अड्डा, मिरहची अड्डा और बड़ा बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर दवा की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गोयल ने यह जानकारी दी। वहीं सकीट में भी दवा की दुकानें बंद रहीं।

कलेक्ट्रेट पर एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपते कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी।

कलेक्ट्रेट पर एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन सौंपते कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed