{"_id":"336f6d055deefe7127a3fa618013a7ca","slug":"strict-security-arrangements-at-the-counting-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर सख्त सुरक्षा प्रबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर सख्त सुरक्षा प्रबंध
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद एक नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। एमजीएम इंटर कालेज में होने वाली मतगणना को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि केसरवानी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता को निर्देश दिए हुए कहा कि मतगणना पूरी ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। प्रत्येक टेबल के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं, ताकि गड़बड़ी से बचा जा सके। मतगणना स्थल पर अन्य कमियों को दूर करने के लिए भी कहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुये बताया कि मतगणना स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर ही वाहनों को रोका जाएगा।
बिना परिचय पत्र के कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर पाएगा। चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि न्याय पंचायत पर दो टेबल लगाई जाएंगी, जिसमें एक टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं एक टेबल पर जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र गिने जाएंगे।
विज्ञापन
11 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस राघवेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार संजीव ओझा, खंड विकास अधिकारी बीएस चौहान आदि मौजूद थे।