फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sticks and sticks and brick and stone in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर

Wed, 21 Apr 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks and brick and stone in electoral rivalry
एटा। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में मंगलवार की रात लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल गए। इसमें दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हुए हैं। 40 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी कमलेश बाबू और दूसरे पक्ष के भरत सिंह प्रधान पद प्रत्याशी हैं। दोनों के समर्थकों के बीच मंगलवार रात करीब नौ बजे वोट देने अथवा नहीं देने को लेकर कहासुनी के बाद लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चल गए। बाद में दोनों प्रत्याशी भी झगड़े में शामिल हो गए। एक पक्ष के भरत सिंह सहित राजबहादुर, अवधेश कुमार, राधाचरण, तारावती, प्रमोद कुमार, आदेश कुमार घायल हुए हैं। भरत सिंह का आरोप है कि डोरीलाल, अशोक कुमार, किशोरीलाल, कमलेश, हरिओम, विनय, रवेंद्र और ओमवीर ने हमला कर घायल कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के कमलेश सहित सुधाकर, तेजपाल, श्यामा देवी घायल हुए हैं। कमलेश का आरोप है कि घर में घुसकर लाठी-डंडों, बल्लम और ईंटों से पथराव करके घायल कर दिया। इनकी ओर से भरत सिंह, जगनेश, नीरज, लोकपाल, रामचरन, पीका, अवधेश, पप्पू, अजयपाल, विनय, बहादुर, नेता, जीतू, किशनपाल, संजू, गोपाल, मनीराम, संदीप, ताराचंद्र, ओमप्रकाश, विजेंद्र, सुरेश, दलवीर, राधाचरण, बॉबी, राजेश, महावीर, भूरा, विनय कुमार, जीवाराम, अरविंद, अमर सिंह, उपेंद्र, राजू और खूब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया है कि दोनों पक्षों की महिलाओं में पहले विवाद हुआ। इसके बाद लाठी डंडा चल गए। 11 लोग घायल हुए हैं। 43 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों से सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed