{"_id":"3b39d6c09bb878a38d51132fb6ab1980","slug":"stay-in-katari-camping-dm-and-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी में डेरा डाले रहे डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरी में डेरा डाले रहे डीएम और एसपी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 09 Oct 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत
विज्ञापन
मतदान के पहले चरण में कड़ी व्यवस्थाओं का जिम्मा स्वयं डीएम के
विजियेन्द्र पांडियान एवं एसपी हिमांशु कुमार संभाले नजर आए। दोनों ही
अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ कटरी के मतदान केंद्रों पर पैनी नजर बनाए
रखी। उन्होंने दोपहर बाद तक कटरी में मतदान केंद्र नहीं छोड़े। वे लगातार
संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर दौरा करते रहे। सलेमपुर वीवी
के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान के केंद्र पर दोनों ही अधिकारी पहुंचे।
मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को खदेड़ा, मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं परखीं।
पोलिंग एजेंटों को कक्ष के बाहर रहने की हिदायत दी। इसके बाद सिरावली
बरबारा, भूरनपुर, भड़पुरा आदि के मतदान केंद्रो पर उन्होंने निरीक्षण किया
ओर फर्जी मतदान को गंभीरता से लेते हुए पीठासीन अधिकारियों एवं सुरक्षा में
लगे कर्मियों को कड़ी हिदायत दी। नगरिया क्षेत्र एवं सलेमपुर वीवी क्षेत्र
के कटरी के इलाकों को डीएम व एसपी ने दोपहर तक नहीं छोड़ा। कई जगह
अधिकारियों ने मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ को खदेड़ा।