फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   State level selection trials will be held from August to 16 September

Etah News: 25 अगस्त से 16 सितंबर तक होंगे प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स

Fri, 22 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 22 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
State level selection trials will be held from August to 16 September
एटा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 अगस्त से 16 सितंबर तक आयोजित होंगे। ट्रायल्स के दौरान चयनित खिलाड़ियों को प्रतिभाग के लिए मंडल पर अलीगढ़ स्थित महारानी अहिल्यावाई स्पोर्टस स्टेडियम व प्रदेश स्तर पर वाराणसी, बाराबंकी, गोंडा, सहारनपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 25 अगस्त से जिला स्टेडियम में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता स्टेडियम में 25 अगस्त को 11 बजे आयोजित होगी। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 26 अगस्त को मंडल स्तर पर ट्रायल्स देना होगा, जहां से चयनित खिलाड़ियों को 30 अगस्त से चार सितंबर तक वाराणसी में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हैंडबॉल सब जूनियर बाल प्रतियोगिता 25 अगस्त को 11 बजे स्टेडियम में, 27 अगस्त को अलीगढ़ में एक से चार सितंबर तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी में आयोजित होगा। सीनियर महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता 9 सितंबर को 11 बजे स्टेडियम में 10 सितंबर को 11 बजे अलीगढ़ में 15 से 17 सितंबर को गोंडा में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता 16 सितंबर को स्टेडियम में सुबह 11 बजे 17 अक्टूबर को अलीगढ़ में 25 से 30 अक्टूबर को सहारनपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed