फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   St. Paul's boys and Navodaya girls won

Etah News: सेंट पॉल्स के बालक व नवोदय की बालिकाओं ने हासिल की जीत

Wed, 07 Feb 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
St. Paul's boys and Navodaya girls won
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी के तहत युवाओं को ध्यान में रखते हुए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं। बुधवार को दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन लोकमन दास पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। एसडीएम सदर भावना विमल व उप प्रधानाचार्य मधु सिंह ने संयुक्त रूप से बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बॉल फेंक कर मैच का शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

पहला मैच अंडर-19 बालक वर्ग में नवोदय विद्यालय ए व सेंट पॉल्स ए के मध्य खेला गया। जिसमें सेंट पॉल्स की टीम ने पहले क्वार्टर में 11-8 से बढ़त बनाई। मगर दूसरे क्वार्टर में नवोदय विद्यालय ने बढ़त 19-17 से बढ़त बनाकर जबाव दिया। जिसके बाद तीसरे क्वार्टर में सेंट पाॅल्स ने नवोदय पर 42- 36 से शानदार जीत दर्ज की। सेंट पाॅल्स ए की ओर से अजितेश व दिव्यांश ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच अंडर-19 बालक वर्ग में ट्यूलिप पब्लिक स्कूल व सेंट पाॅल्स बी की टीम के मध्य खेला गया। मैच में ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी शुरुआत से ही हावी रहे। पहले क्वार्टर में ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 4-0 से व दूसरे क्वार्टर में 10-0 से बढ़त बनाई और जीत हासिल कर ली। टयूलिप पब्लिक स्कूल के सक्षम, अनुभव और राम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।


वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में नवोदय विद्यालय की बालिकाओं ने सेंट पॉल्स को 8-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सचिव सुमन सिंह ने एसडीएम व धीरेंद्र सिंह चौहान को बुके और प्रतीक चिंह्न भेंट कर स्वागत किया। रेफरी की भूमिका ओमेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, आशुतोष व उपेंद्र यादव ने निभाई। स्कोरिंग सोमेंद्र व मोनिका ने की। राजीव वर्मा, देवेश पाल सिंह, नितेश सिकरवार, लोकेश पचौरी, मनीष दुबे, राजीव यादव, भारत वीर वर्मा आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed