फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   st francis school agra won the pre quarter final match by 17-0

Etah News: सेंट फ्रांसिस स्कूल आगरा ने 17-0 से जीता प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला

Fri, 02 Dec 2022 06:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
st francis school agra won the pre quarter final match by 17-0
एटा। शहर के स्टेडियम में चल रही सीबीएसई क्लस्टर-4 राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को प्री क्वार्टर फाइनल तथा क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल आगरा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंदी टीम भगवंत प्रसाद मेमोरियल स्कूल को 17-0 से हराया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल मैच में पैराडाइज पब्लिक स्कूल ने इंदिरा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 13-7 से हराया। सेंट जेवियर स्कूल पर संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा ने 11-3 से जीत हासिल की। केडी पब्लिक स्कूल पर सेखरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल ने 7-5 से जीत दर्ज कराई। श्री विजय लाल यादव मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल दूसरी टीम न आने के कारण वॉकओवर मिलने पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

बालक वर्ग में पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच बाबा इंटरनेशनल स्कूल को 12-5 से हराकर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने जीता। दूसरे मैच में इटनी टॉर्च इंग्लिश मीडियम स्कूल को 11-5 से हराकर केडी पब्लिक स्कूल विजेता बना। बालिका वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल मैच श्री बृजलाल यादव मैमोरियल तथा सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल आगरा के मध्य हुआ। जिसमें सेंट फ्रांसिस स्कूल ने श्री बृजलाल लाल यादव मेमोरियल स्कूल को 10-0 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रांत यादव, सीबीएससी पर्यवेक्षक आभा शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, राजीव वर्मा, विजयवीर सिंह प्रधानाचार्य, वीरेश यादव, आशी यादव, एस के मिश्रा, शेखर यादव आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका कामाक्षी कांडपाल, कंचन रावत, रिचा गुप्ता, राजेश विष्ट, संजय कुमार दास, हरमेश सिंह, अंजय कुमार सत्य प्रकाश तिवारी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed