फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Spoiled season crop to kill, heavy losses

बिगड़े मौसम की फसल पर मार, भारी नुकसान

Mon, 02 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 02 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Spoiled season crop to kill, heavy losses
सोमवार को तेज हवाओं के  साथ हुई बारिश ने गेहूं की फसल को खेतों में बिछा दिया। वहीं, खेतों में पानी भर जाने से मटर की फली के खराब होने का भी अनुमान है। बारिश से आलू की पैदावार भी प्रभावित होगी। जिन किसानों का आलू खेतों में पड़ा था, उसे जैसे-तैसे बचाया है। अनुमान से अधिक हुई बारिश से पकी हुई सरसों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



शनिवार की देर रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर सोमवार दोपहर तक होती रही। इसके चलते जनजीनव बुरी तरह प्रभावित हो गया। सोमवार को लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया। दो से तीन घंटे तक हुई बरसात के बाद शहर में सड़कों पर जलभराव हो गया। फिसलन होने से दुपहिया वाहन चालक भी गिरकर चुटैल हो गए। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों का भी बढ़ा नुकसान किया है। बारिश व तेज हवाओं के चलते बढ़ी ठंड के बाद लोग फिर से गर्म कपड़ों में ढके नजर आ रहे हैं। रजाइयां भी निकल आई हैं। बाजारों में भी सन्नाटा रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा पर भारी पड़ी बारिश
सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र की परीक्षा थी। सुबह से ही शुरू हुई बारिश ने परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर पहुंचना मुश्किल कर दिया। जैसे-तैसे केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा के बाद बारिश में भीगते हुए घर पहुंचना पड़ा। इसके चलते अब बारिश में भीगे परीक्षार्थियों के अभिभावकों को उनके स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली की तैयारियों को लगा झटका
लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने होली की तैयारियों को झटका लगा है। होली में जबकि अब दो दिन का ही समय रह गया है, ऐसे में घरों में होने वाली तैयारियां प्रभावित हुई हैं। घरों में बने चिप्स-पापड़ बरसात के चलते सूख नहीं पा रहे हैं। वहीं दाल व चावल से बनने वाले पकवान भी खराब हो रहे हैं। इससे महिलाओं की चिंता बढ़ रही हैं।




बारिश ने किसानों की समस्याएं बढ़ाईं
जलेसर में दो दिन से हो रही बारिश से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं किसानों की फसल चौपट होने के कगार पर है। वर्तमान में आलू की खोदाई चल रही थी जो बरसात होने के चलते बंद हो गई है। आलू किसान होली से पूर्व ही फ्री होकर होली का त्योहार मनाना चाहता था, लेकिन बारिश ने बेकार कर दिया। वहीं मजदूर भी फिलहाल हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। गेहूं की फसल करने वाले किसान भी परेशान हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी बिछ गई है। हजारों बीघा गेहूं की फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। खेतों में पानी भी भरा है। भाकियू (भानु) के प्रदेश सचिव ओमकार यादव ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed