फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP's bicycle traveling from village to village

गांव-गांव घूम रही सपा की साइकिल

Sun, 09 Aug 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 09 Aug 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
 SP's bicycle traveling from village to village
सपा जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार सभी वर्गों की हितैषी सरकार है। सरकार ने सभी जाति, धर्म के लिए नीतियां बनाकर लाभ पहुंचाया है। यादव सिढ़पुरा में आयोजित साइकिल यात्रा रैली के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को नीतियों का सीधा लाभ मिल रहा है। लैपटॉप, कन्या विद्याधन, पढ़े बेटियां बढ़े बेटिया, हमारी बेटी उसका कल, 108 एंबुलेंस सेवा, सरकारी बैंकों की कर्जमाफी, किसानों को मुफ्त सिंचाई आदि योजनाओं का उन्होंने बखान किया। पटियाली विधायक जीनत ने कहा कि कार्यकर्ता इसी जोश के साथ काम करें। जनपद की तीनों विधान सभा सीटों पर सपा का परचम होगा। जनता अन्य पार्टियों को समझ चुकी है और सपा के साथ जुड़ रही है। हमें जनता तक अपनी नीतियां एवं सोच पहुंचानी हैं।     पैक्सफेड की निदेशक नासी खांन ने कहा कि हमें बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के जोश से एक ऐसी राजनीतिक शक्ति का निर्माण करना है। प्रदेश के छात्र, युवा , किसान, व्यापारी वर्ग, महिलाएं सरकार के विकास कार्यों एवं नीतियों से खुश हैं। इसके बाद पूर्व सांसद जिलाध्यक्ष यादव एवं विधायक जीनत ने साइकिल यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने विभिन्न ग्रामों में घूमकर सपा की नीतियों व उपलब्धियां बताई।
विज्ञापन

इस दौरान नगर अध्यक्ष मुुफीद अहमद, लक्ष्मण सिंह यादव, देवेंद्र यादव, अभय प्रताप, शाहरुख राज, अख्तर पठान, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, रेशमा देवी, राजवीर साहू, गौरव यादव, राम नेरश यादव, जुगेंद्र यादव, मोहम्मद आरिफ, अजयपाल बघेल, निजाम अहमद, अकील अहमद, बबलू यादव, शिवम यादव, अनार सिंह यादव, वीरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed