{"_id":"681489ea65949a425b019f88","slug":"son-in-law-dies-under-suspicious-circumstances-at-in-laws-house-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दामाद के साथ ससुराल में हो गया बड़ा कांड...चार दिन पहले गया था, ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दामाद के साथ ससुराल में हो गया बड़ा कांड...चार दिन पहले गया था, ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर कांप गए घरवाले
Fri, 02 May 2025 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 02:31 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ससुराल आए दामाद की मौत हो गई। ससुराल वालों पर घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
युवक की मौत
विस्तार
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरगवां में दामाद की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांव झिझरिका निवासी 38 वर्षीय श्याम की ससुराल जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरगवां में है। बताया गया है कि चार दिन पूर्व ही श्याम ससुराल में आए थे। शुक्रवार सुबह उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। श्याम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्याम के छोटे भाई ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरनी पुलिस चौकी प्रभारी विपिन भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।