{"_id":"6400e24c6b8be07c3b066b71","slug":"son-in-law-attacked-mother-in-law-died-during-treatment-etah-news-c-25-1-78895-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दामाद ने सास पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दामाद ने सास पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
Thu, 02 Mar 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बेटी से दामाद का झगड़ा हो गया। समझाने गई महिला पर दामाद ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। जहां बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। गांव जयसिंहपुर निवासी सलीमन बेगम (65) की मौत हुई है। पति भिखनू खां ने गांव के ही अपने दामाद राजीव खान, नीरज और जीनस, इनके पिता कल्लू खां के खिलाफ पत्नी की पिटाई करने और इलाज के दौरान मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के भाई भूरे खां ने बताया कि सोमवार को भांजी सैमू की अपने पति राजीव से कहासुनी और झगड़ा हो गया था।
इस पर बहन सलीमन बेटी व दामाद को समझाने के लिए गई थी। तभी चारों ने मिलकर हमला कर दिया और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया। हालत खराब होने पर आगरा इलाज के लिए लेकर गए। यहां बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।