{"_id":"66abc6f2536cf2126301055c","slug":"son-accused-of-murdering-teacher-father-arrested-sent-to-jail-etah-news-c-163-1-sagr1016-120684-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शिक्षक पिता का हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शिक्षक पिता का हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा
Thu, 01 Aug 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले युवक ने अपने शिक्षक पिता की हत्या तीन गोलियां मारकर की थी। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गांव शहनौआ निवासी तुकमान (52) प्राथमिक विद्यालय बलेसरा में तैनात थे। उन्होंने दो शादियां की थीं। घटनाक्रम के अनुसार 23 जुलाई को उनकी पहली पत्नी ऊषा का बड़ा बेटा देवेश उर्फ सोनू आगरा रोड पर मोती नगला के पास खेत जुतवा रहा था। तभी तुकमान पहुंचे और खेत जोतने से मना किया। इस पर देवेश ने अपने पास रखा तमंचा निकालकर तीन गोलियां मार दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद देवेश पिता की कार लेकर फरार हो गया।
मृतक के भाई राजेश कुमार ने थाना अवागढ़ में देवेश सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अंकुश राघव ने बताया कि 1 अगस्त को हत्यारोपी देवेश कुमार को गांव शहनौआ से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है