{"_id":"6772db0a4b13bb75c909303e","slug":"somvati-amavasya-jam-like-situation-throughout-the-day-vehicles-kept-crawling-etah-news-c-163-1-sagr1016-127639-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या : दिनभर जाम जैसे हालात, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या : दिनभर जाम जैसे हालात, रेंगते रहे वाहन
Mon, 30 Dec 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर जाम में फंसे हुए वाहन।
- फोटो : शहर में जीटी रोड पर जाम में फंसे हुए वाहन।
एटा। सोमवती अमावस्या को लेकर शहर में रविवार को आधी रात से वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। सोमवार सुबह होते ही जब सामान्य यातायात भी बढ़ा तो जाम जैसे हालात बन गए। दिनभर लोगों को रुक-रुक कर यात्रा करनी पड़ी। जाम पर काबू पाने के लिए यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
शहर केे मुख्य मार्गों गंजडुंडवारा रोड, ठंडी सड़क, आगरा रोड, अलीगंज रोड, जीटी रोड पर सोमवार शाम तक रेंगकर वाहन गुजरते रहे। सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में शिकोहबाद, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित अन्य जनपदों से लोग गंगा स्नान के लिए कासगंज जनपद के गंगा घाट पर गए, जो शहर से होकर गुजरे और ट्रैफिक बहुत ज्यादा होने के कारण जाम में फंस गए। ठंडी सड़क से लेकर सहावर रोड तक लोग जाम के कारण परेशान दिखे। बार-बार लग रहे जाम को पुलिस व स्थानीय लोग खुलवाते नजर आए। यातायात पुलिस ने सोमवती अमावस्या पर संभावित यातायात दबाव को देखते हुए तैयारी कर रखी थी।
टीएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सोमवती अमावस्या के कारण ट्रैफिक बढ़ गया। हर चौराहा, तिराहा पर यातायात पुलिस तैनात की गई थी। रात से ही बाहरी जिलों से गंगा स्नान करने के लिए लोगों का आवागमन हो रहा था। लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर पूर्व में तैयारी कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला गया। जिससे छोटे वाहनों को शहर से निकलने में कोई दिक्कत न हो।