फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Soldier Shailendra and liquor mafia Bantu arrested in fake encounter case

फर्जी मुठभेड़ मामले में सिपाही शैलेंद्र व शराब माफिया बंटू गिरफ्तार

Thu, 25 Mar 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Soldier Shailendra and liquor mafia Bantu arrested in fake encounter case
आरोपी बंटू यादव। - फोटो : ETAH
एटा। फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी सिपाही शैलेंद्र सिंह यादव और शराब माफिया बंटू यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ जारी है और देर रात तक उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के तत्कालीन इंस्पेक्टर इंद्रेशपाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की ओर से फर्जी मुठभेड़ में 10 लोगों को जेल भेजने के आरोपी मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव को पुलिस टीमों ने बृहस्पतिवार को इटावा से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वारदात में शामिल शराब माफिया बंटू यादव को गाजियाबाद व दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पुलिस देर शाम तक थाना लेकर आ गई और पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार देर रात इंस्पेक्टर इंद्रेशपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए चंदौसी स्थित उनके मकान पर छापा मारा गया था, लेकिन भनक लगने के चलते इंद्रेशपाल सिंह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

पुलिस टीम की ओर से भाई और भतीजे को हिरासत में ले लिया गया और एटा लाकर संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं सीओ सदर इरफान नासिर खान के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी सिपाही संतोष यादव के गृह जनपद इटावा स्थित गांवों में छापा मारा। यहां से कुछ परिजनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने संभावित ठिकानों के बारे में बताया है, जहां पर पुलिस दबिश देने की तैयारियां कर रही है और देर रात तक गिरफ्तार होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

आरोपी शैलेंद्र यादव ।

आरोपी शैलेंद्र यादव ।- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed