फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   So what's next in Hindi recently Hwal

हिंदी में यह हाल तो आगे क्या हवाल

Thu, 19 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Thu, 19 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
So what's next in Hindi recently Hwal
नकल विहीन बोर्ड परीक्षाओं के दावों की पोल पहले दिन ही
विज्ञापन
खुल गई। शाम की पाली में दो नकलची पकड़े गए। केंद्र पर अनाधिकृत तरीके से मिले प्रबंधक, फर्जी कक्ष निरीक्षक सहित दो अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी के निर्देश दिए गए हैं।
बोर्ड परीक्षाओं का पहला दिन अव्यवस्थाओं के नाम रहा। ग्रामीण अंचल में जमकर मनमानी की खबरें हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक की छापामार कार्रवाई में इसकी पुष्टि हुई है। शाम की पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने चित्तर कुंवर इंटर कालेज गोलाकुआं एवं अवधेश उमावि खरसुलिया केंद्र पर एक-एक नकलची पकड़ा। इन केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


अलीगंज क्षेत्र के गांव हत्सारी स्थित परीक्षा केंद्र पर एसडीएम भैरपाल सिंह ने एक फर्जी कक्ष निरीक्षक को पकड़ा। आईकार्ड मांगने पर वह भाग खड़ा हुआ। केंद्र व्यवस्थापक को उक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। बिल्सड पुवांया, राजा का रामपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक मोबाइल पर बात करते मिले। केंद्र व्यवस्थापकों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार ने मुलायम सिंह इंटर कालेज देवकरनपुर में विषय अध्यापकों को ही ड्यूटी देते पाया। इनके पहुंचते ही केंद्र पर भगदड़ मच गई।


केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। सिद्धार्थ इंटर कालेज जलेसर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान मिले प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। अवंतीबाई उमावि टिकाथर केंद्र पर मिले दो अनाधिकृत लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि हालत न सुधरने पर दोनों केंद्रों के डिबार करने की संस्तुति की जाएगी। अवागढ़ थाना क्षेत्र के कुछ परीक्षा केंद्रों पर कापियां लिखवाने की शिकायतें मिली हैं। आज हिंदी का पेपर था।

कक्ष निरीक्षकों का टोटा
एटा। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संबंधित केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम रहा। 40-50 परीक्षार्थियों के कक्ष एक एक शिक्षक के हवाले रहे।

8,745 ने छोड़ी हाईस्कूल परीक्षा
जिले में पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षा में 8745 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जलेसर तहसील क्षेत्र में 954 परीक्षार्थी मैदान छोड़ गए।

सुरक्षा के दावे भी खोखले निकले
अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स का टोटा रहा। इतना ही नहीं संवेदनशील-अतिसंवेदनशील केंद्रों पर भी पुलिस वाले नहीं दिखाई दिए। इसकी शिकायत सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed