फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   so rahee kishoree ko utha le gae dabang, saamoohik dushkarm

Etah News: सो रही किशोरी को उठा ले गए दबंग, सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 23 Sep 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
so rahee kishoree ko utha le gae dabang, saamoohik dushkarm
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात छत पर सो रही किशोरी को सीढ़ी लगाकर दबंग उठा ले गए। उसे खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग गए। पिता ने दो को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि 16 साल की बेटी बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चली गई थी। रात में करीब 10 बजे अनुज कुमार उर्फ करू निवासी अवंतीबाई नगर और मोहन पंडित निवासी नगला धनी कोतवाली देहात आए। यह सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। यहां से बेटी का मुंह बंद कर मकान के पीछे खेत में ले गए। यहां पर दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटी अपने बचाव में दोनों आरोपियों से संघर्ष करती रही। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग मौके की तरफ भागे। ग्रामीणों के पहुंचने तक दोनों आरोपी भाग गए। बेटी ने दोनों को पहचान लिया था। उसने दोनों के नाम बताए। रात में पुलिस को वारदात की खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश की। वह इन्हें पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन



एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात पिता की ओर से कही जा रही है। तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीढ़ी लगाकर छत से किशोरी को उठाकर ले जाने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed