फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sixty six thousand two hundred thirty one returned to the accounts of two victims.

साइबर ठगी : दो पीड़ितों के खातों में लौटे 66231 रुपये

Wed, 22 Jul 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
sixty six thousand two hundred thirty one returned to the accounts of two victims.

विज्ञापन
एटा। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 66231 रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। इसमें थाना सकरौली साइबर हेल्प डेस्क ने 60 हजार रुपये जबकि थाना बागवाला साइबर हेल्प डेस्क ने 6231 रुपये वापस दिलाए हैं।
अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। प्रभावी पैरवी के बाद दोनों मामलों में कुल 66231 रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस और संबंधित थाना साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इनसेट
ऑफर के झांसे में नहीं आएं
सीओ साइबर क्राइम नितीश गर्ग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच देने वाले ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि रिकवर कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed