{"_id":"6adf4823eb58ae25da098110","slug":"six-year-old-innocent-child-dies-in-bike-collision-in-etah-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने मासूम की दर्दनाक माैत: बाइक की टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर गिरा छह साल का यश, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने मासूम की दर्दनाक माैत: बाइक की टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर गिरा छह साल का यश, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 26 Oct 2026 06:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:02 PM IST
सार
एटा में दर्दनाक हादसा हुआ। मां के साथ जा रहे मासूम को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह साल के बच्चे की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के निधौली कलां क्षेत्र के नगला चित्तर में बाइक की टक्कर से छह साल के मासूम यश की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। सड़क किनारे खड़े बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा उछलकर 15 से 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे में उसकी मौत से परिवार में शोक छा गया।
परिजनों के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय यश अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होने पर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्चे के पिता ने बताया कि टक्कर लगने से यश करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
निधौली कलां पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में शामिल बाइक के बारे में जानकारी जुटाई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।