फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six-month-old girl died in the fire burning, burnt child

आग से जलकर छह माह की बच्ची की मौत, बालिका झुलसी

Sat, 19 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 19 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six-month-old girl died in the fire burning, burnt child

विज्ञापन
ढोलना के ग्राम तैय्यबपुर सुजातगंज में जलते दीपक के गिर जाने से लगी आग में छह माह की बच्ची की जलकर मौत हो गई। जबकि एक बालिका झुलस गई।
 राकेश की पुत्री राधिका (6 माह) एवं उनके भाई अमर सिंह की पुत्री पिंकी (9) शुक्रवार को एक ही चारपाई पर सो रही थीं। परिवारीजन घर के बाहर घेर में अलाव के सामने बैठकर ताप रहे थे। घर में रोशनी को केरोसिन का दीपक जला रखा था। इस दीपक को अलमारी में एक कटोर दान के ऊपर रख दिया। अचानक घर में बिल्ली घुस आई और उसने कटोरदान गिरा दिया। दीपक चारपाई पर सो रहे बच्चों के ऊपर गिर गया, जिससे रजाई में आग लग गई। आग ने तेजी पकड़ी तो पिंकी को जलन महसूस हुई तो वह चीखती हुई बाहर भागी। वह काफी झुलस गई। उसने परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दी। जब तक परिवारीजन अंदर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवारीजन आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। जब परिवारीजनों ने चारपाई पर जाकर देखा तो आग मेें जलकर दूधमुंही की मौत हो चुकी थी। कमरे में रखा सामन जल गया। छह माह की राधिका अपने माता-पिता की अकेली संतान थी। उसकी मौत से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed