फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six injured including mother and son in road accidents, four referred

Etah News: सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह घायल, चार रेफर

Fri, 24 Mar 2023 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Mar 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Six injured including mother and son in road accidents, four referred
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में मां-बेटे सहित छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से महिला सहित चार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव बावसा के पास शुक्रवार सुबह 10.30 बजे रोडवेज ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दीप सिंह और इसकी मां मीरा देवी निवासीगण गांव गोविंदेपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
इसी थाना क्षेत्र में गांव जाबड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजू यादव निवासी रमंडपुर पिपहरा थाना निधौली कलां बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घायल हो गया। पुलिस ने गश्त के दौरान घायल मिलने पर मेडिकल कॉलेज में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया। बाद मेें पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई और आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ललहट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार नबाव सिंह और इसकी पत्नी चंद्रकली को शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से नबाव सिंह को आगरा रेफर किया गया। जबकि अवागढ़ क्षेत्र स्थित गांव सामंतखेड़ा निवासी आमीन का आठ वर्षीय बेटा साहिल बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे भी आगरा रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed