{"_id":"6ab95a200783804bf0063a3c","slug":"six-houses-collapsed-due-to-rain-auto-rickshaw-and-horse-drawn-carriage-damaged-etah-news-c-163-1-eta1003-157340-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश से छह मकान भरभराकर गिरे, ऑटो-बग्गी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश से छह मकान भरभराकर गिरे, ऑटो-बग्गी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र के सुमौर गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में 36 घंटे लगातार हुई बारिश में जिले के विभिन्न स्थानों पर छह मकान भरभराकर ढह गए। मारहरा में मकान के मलबे में दबकर ऑटो और बग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गृहस्थी का सामान दबने से बेघर हुए छह परिवार के सामने छत की समस्या पैदा हो गई है। छत छिनने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव बिल्सड़ में शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश से शनिवार की देर रात को दो पुराने जर्जर मकान भरभराकर ढह गए। रात में एक साथ दो मकान गिरने से गांव में भगदड़ मच गई। सबसे पहले राजेश दीक्षित और राकेश दीक्षित का पैतृक मकान गिरा, मकान गिरने की आवाज पर लोग एकत्रित हो गए। लोग कुछ समझ पाते तब तक रामशंकर पांडेय का मकान गिरने की खबर पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
मारहरा कस्बे में रेलवे स्टेशन मार्ग पर माेहल्ला मीरा सराय में राजेश के मकान की दीवार गिरने से एक ऑटो और बग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार को तड़के भरभराकर दीवार गिरने पर पड़ोस के लोग हड़बड़ा गए। एकत्रित लोगों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों वाहन को निकाला गया। राजेश ने बताया कि सीलन के कारण दीवार जर्जर हो गई थी। गिरने के समय दीवार के आसपास किसी के न होने से जनहानि होने से बच गई। लोगों ने पीड़ित परिवार को शासन से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
सकीट के मोहल्ला उरहना में सचिन कुमार के मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने के समय सचिन परिवार के साथ बारिश होने के कारण बरामदे में सो रहा था। मध्यरात्रि कमरे की छत गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। इससे परिवार के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। सचिन ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। अलीगंज के सुमौर गांव में शनिवार की रात को तेज बारिश में सर्वेश सिंह और चंद्रपाल के मकान ढह गए। इन पुराने मकानों में कोई रह नहीं रहा था इनका उपयोग अनाज, गृहस्थी का सामान रखने के लिए किया जा रहा था। रात में मकान ढहने की आवाज से गांव में खलबली मच गई।

अलीगंज क्षेत्र के सुमौर गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद

अलीगंज क्षेत्र के सुमौर गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद

अलीगंज क्षेत्र के सुमौर गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद

अलीगंज क्षेत्र के सुमौर गांव में गिरा कच्चा मकान। संवाद