फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Situation became tense during martyrs last rites now Lekhpal suspended

UP: बलिदानी के अंतिम संस्कार में बन गए थे तनावपूर्ण हालात, अधिकारियों को नहीं दी सूचना; अब लेखपाल पर गिरी गाज

Fri, 17 Jan 2025 06:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 17 Jan 2025 06:33 PM IST
सार

बीएसएफ में तैनात जवान के बलिदान होने की सूचना लेखपाल को एक दिन पूर्व ही मिल गई थी, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को यह सूचना 16 जनवरी को सुबह के समय दी। इसके अलावा लेखपाल ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना ही दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर के आने से पूर्व ही अन्य भूमि में जेसीबी चलवाकर भूमि का चिह्नांकन करा दिया।

विज्ञापन
Situation became tense during martyrs last rites now Lekhpal suspended
बलिदान जवान के स्मारक की मांग को लेकर लगाया था जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर के गांव चुरथरा के बीएसएफ जवान के बलिदान होने की जानकारी देरी से देने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना जेसीबी चलवाकर भूमि का चिह्नांकन कराने तथा प्रशासन की छवि धूमिल कराए जाने का भी आरोप है। उधर, इस निलंबन में कार्रवाई को लेकर तहसील लेखपाल संघ में रोष है।
विज्ञापन


 

एसडीएम भावना विमल ने बताया कि तहसील क्षेत्र के चुरथरा लेखपाल क्षेत्र पर कौशलेंद्र सिंह तैनात हैं। मणिपुर में तैनात बीएसएफ जवान रमेशचंद्र की मृत्यु होने पर उनका पार्थिव शरीर पैतृक ग्राम नगला केसरी में 15 जनवरी को आना था। जहां उनका दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाना था। जिसकी सूचना लेखपाल को एक दिन पूर्व ही मिल गई थी लेकिन उन्होंने अधिकारियों को यह सूचना 16 जनवरी को सुबह के समय दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लेखपाल ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना ही दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर के आने से पूर्व ही अन्य भूमि में जेसीबी चलवाकर भूमि का चिह्नांकन करा दिया। ग्रामवासियों को गुमराह किया गया, जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई। इसके कारण दाह संस्कार स्थल पर विवाद व तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

 
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त लेखपाल द्वारा वर्तमान में युद्ध स्तर पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। शासन स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यों को समय से संपादित नहीं किया जा रहा है। 

 

लेखपाल को अपने पदेन दायित्वों में लापरवाही बरतने, बार-बार उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, शासन स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित कार्य को समय से पूरा न करने के कारण निलंबित किया गया है। उनको रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है। तहसीलदार जलेसर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed