{"_id":"692c80624bcd12120202fbd9","slug":"sir-crosses-80-mark-160-blos-become-champions-etah-news-c-163-1-sagr1016-142733-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एसआईआर में 80 फीसदी का आंकड़ा पार, 160 बीएलओ बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एसआईआर में 80 फीसदी का आंकड़ा पार, 160 बीएलओ बने चैंपियन
Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में एटा की रफ्तार तेज हो गई है। रविवार को गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम 80 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गया। 160 बीएलओ ऐसे हैं जो अपना पूरा काम समाप्त कर एसआईआर चैंपियन की श्रेणी में आ गए हैं। उधर गणना प्रपत्रों को जमा करने का समय चुनाव आयोग ने बढ़ा दिया है।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कहा कि टीमवर्क, समयबद्धता और जिम्मेदारी बोध के कारण ही यह सराहनीय प्रगति हासिल हुई है। सभी के योगदान की बदौलत यह संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्य की गति और बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सुबह-शाम दोनों पहरों में बीएलओ की प्रगति की निगरानी के लिए तैनात किया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व लालता प्रसाद शाक्य को विशेष दायित्व सौंपा गया है। डीएम ने बताया कि अब 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाताओं से अपील की है कि अंतिम तारीख तक का इंतजार न करें।
एसडीएम ने की समीक्षा
अलीगंज। तहसील सभागार में रविवार को उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने एसआईआर संबंधी समीक्षा बैठक की। बताया कि तहसील क्षेत्र में अब तक लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीएलओ ने घर-घर जाकर भरवाए फॉर्म
मिरहची। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं के सत्यापन के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। रविवार को विभिन्न स्थानों पर बीएलओ ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। गांव गोबरा, बूढ़ेना, कल्याणपुर आदि गांवों में बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। संवाद