{"_id":"571a588a4f1c1ba06e8b551b","slug":"sikahara-paavar-haus-mein-lagee-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकहरा पावर हाउस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकहरा पावर हाउस में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
132 केवीए बिजली घर में आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के समीपवर्ती गांव सिकहरा में 132 केवीए बिजली घर में अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले बिजली घर परिसर की घास में लगी। वहां तैनात कर्मियों ने बिजली की सप्लाई को रोक दिया। फैल रही आग को बुझाने के लिए कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिए। मामले की जानकारी फायर कर्मियों को भी दी गई। लेकिन पटियाली फायर स्टेशन की दमकल खराब थी। संविदा कर्मचारी आदेश कुमार, बलवीर, भीकम सिंह, चंद्र शेखर, राजवीर प्रधान, वेदराम, कोशल कुमार, रामवीर सिंह आदि ने पानी एवं बालू को डालकर आग को फैलने से रोका और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया। यदि आग विद्युत ट्रांसफार्मर में लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चूंकि ट्रांसफार्मरों भरा गया तेल काफी ज्वलनशील होता है। बिजली कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।
गंजडुंडवारा(ब्यूरो)। बिजली घर पर लगे अग्निशमन यंत्र काफी समय से खराब हैं। उनका परीक्षण भी काफी समय से नहीं किया गया है। यदि कर्मी जागरूक नहीं होते और तेजी से प्रयास कर आग को नहीं बुझाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा(ब्यूरो)। बिजली घर पर लगे अग्निशमन यंत्र काफी समय से खराब हैं। उनका परीक्षण भी काफी समय से नहीं किया गया है। यदि कर्मी जागरूक नहीं होते और तेजी से प्रयास कर आग को नहीं बुझाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन