{"_id":"58976b5f4f1c1b4a40e84086","slug":"significant-voting-strength-of-democracy-divisional-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती को मतदान अहम: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती को मतदान अहम: मंडलायुक्त
Amar Ujala
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए प्रेरित करते मंडलायुक्त
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाष चंद्र शर्मा ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष कराने के लिए रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। नगर के सार्वजनिक स्थानों, बस्तियों में पहुंचकर लोगों से मिले, उन्हें मतदान के लिए जागरूक किया। कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अहम है।
मंडलायुक्त ने सभी लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। समस्या या शिकायत अफसरों से करें। उन्होंने लोगों से ग्रामीणों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से मतदान पर्ची के बारे में भी जानकारी ली। बताया कि मतदान की पर्ची बीएलओ मतदाताओं के घर घर पहुंचा रहे हैं। मंडलायुक्त ने नगर में बारह द्वारी, लक्ष्मी टाकीज के समीप, गांधी मूर्ति चौराहा तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच कर वोटरों से मिलकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डीएम के. विजियेंद्र पांडियन, एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम बीएल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।